हल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का लगाया आरोप

हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका। जानिए पूरी खबर

हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तिकोनिया चौराहे से एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बुद्ध पार्क पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में पूर्ण पारदर्शिता, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल पद से हटाकर गिरफ्तार करने की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि निर्वाचन आयोग देश की एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। इसकी कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसी प्रक्रियाओं की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र की असली बुनियाद जनता के मताधिकार पर ही टिकी है।
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाना उसके संवैधानिक अधिकार का हनन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता और मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी। प्रदर्शन में हरीश मेहता, ललित जोशी, डॉ. केदार पलड़िया समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी