Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल दुग्ध संघ का 75वां वार्षिक अधिवेशन 11 अक्टूबर को, दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा देने की तैयारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 11 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन संघ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा, क्योंकि इस वर्ष संघ अपनी डायमंड जुबली मना रहा है।
संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जानकारी दी कि अधिवेशन को ऐतिहासिक स्वरूप में मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षगण एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में संघ की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी और आगामी वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी।
बोरा ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और दुग्ध उद्योग को आधुनिक दिशा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य की योजनाओं में ग्राम स्तर पर दूध संग्रह केंद्रों की संख्या बढ़ाना, समितियों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना तथा उत्पादन और विपणन तंत्र को सुदृढ़ बनाना प्रमुख लक्ष्य रहेगा। ये कदम न केवल दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करेंगे बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
संघ के अध्यक्ष ने सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अधिवेशन दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement