Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 11 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में एसओजी टीम व हल्द्वानी पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने 08 अक्टूबर 2025 की शाम गन्ना सेंटर से आगे झलक बार के पास नीम करौली प्रॉपर्टीज के पास से आरोपी नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह निवासी कुसुमखेड़ा थाना मुखानी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 11 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
बरामदगी में 66 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की, 44 पव्वे 8 PM व्हिस्की, 24 बोतल Budweiser बीयर, 72 केन Budweiser बीयर, 19 हाफ मैकडॉवेल व्हिस्की, 33 पव्वे बकार्डी लेमन रम, 37 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की और 12 बोतल कैप्टन मॉर्गन रम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेश जोशी (प्रभारी एसओजी), उपनिरीक्षक मनोज कुमार (प्रभारी चौकी टीपी नगर), कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा, अरुण राठौर (दोनों एसओजी) और अनिल टम्टा (चौकी टीपी नगर) शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब व नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›