Connect with us

हरिद्वार

8 वर्षीय बच्चा कांवड़ मेले में परिवारजनों से बिछुड़ने से महिलाओं की चीख़-पुकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने भीमगौड़ा से सर्वानंद घाट पहुंचकर सकुशल बच्चे को ढूंढकर रोते बिलखते परिवारजनों के पोंछ आंसू
हरिद्वार।
कांवड़ मेला 2023 में 07-07-2023 की शाम करीब 4:30 बजे कुछ महिलाएं सर्वानंद घाट से करपात्री चौक की तरफ शोर मचा कर रो रही थी। शोर को देखते हुए SI विजय प्रताप अन्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चीखने चिल्लाने का कारण पूछा तो जानकारी मिली कि वो सब भीमगोड़ा से रिक्शा में बैठकर सर्वानंद घाट आए थे, जब रिक्शा से उतरे तो उनका 8 वर्षीय बच्चा नकुल गायब मिला। 
परिजनों को धैर्य बांधते हुए टीम बना कर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से एवं परिजनों के साथ घूम कर पूरे रास्ते तलाश करने के पश्चात आखिरकार बच्चे नकुल पुत्र विजेंद्र निवासी समल्का हरियाणा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों व अन्य कांवड़ियों द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
1. Si विजय प्रताप
2. Asi मनोज पटवाल 
3. RC गोकुल पाण्डे
4. Rc दीपक कुमार

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ उत्तराखंड की बड़ी सफलता: दो साल से फरार दुष्कर्मी दिल्ली से गिरफ्तार, ₹50,000 का इनामी था अभियुक्त

Select Language

Advertisement