Report by : CWN Desk
Published at :
उड़ीसा से हरिद्वार आई वृद्धा को पुलिस ने मिलाया बेटे से, मां-बेटे ने पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार-

कोतवाली नगर पुलिस ने उड़ीसा से अपने बेटे के साथ हरिद्वार आई बिछड़ी बुजुर्ग महिला को अपने परिजनों से मिलवा दिया। मां-बेटे आपस में मिलने के बाद फूट-फूटकर रोये।
कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक 1 जुलाई को लक्ष्मी राहुल पत्नी दुर्वा चरण राहुल निवासी चौबदार थाना टांगी जिला कटक उड़ीसा उम्र 68 वर्ष अपने गांव के ग्रुप के साथ हरिद्वार हर की पैड़ी स्नान करने आई थी। पांच जुलाई को हरकी पैड़ी से अपने ग्रुप से बिछड़ गई थी। स्थानीय व्यक्तियों ने उक्त गुमशुदा महिला को कोतवाली नगर हरिद्वार लाया गया। उक्त बुजुर्ग महिला से उनके परिजनों के बारे में पता करने की कोशिश की गई, लेकिन उक्त महिला हिंदी भाषा नहीं जानती मात्र उड़िया भाषा ही जानती है। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त महिला के संबंध में कंट्रोल रूम और जनपद के अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों में फोटो प्रेषित की गई, जिसके बाद बामुश्किल परिजनों से संपर्क साधा गया। उक्त गुमशुदा बुजुर्ग महिला को सकुशल उसके परिजनों के सपुर्द किया गया। जिनके द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›