Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रत्येक अधिकारी समझे अपनी जिम्मेदारी, किसी पर न रहे डिपेंडः एसएसपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी अजय सिंह ने मेला कंट्रोल भवन में ली सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर प्रभारियों की बैठक

हरिद्वार- कांवड़ मेले को लेकर गुरूवार देर रात एसएसपी अजय सिंह ने मेला ड्यूटी में नियुक्त सभी सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर प्रभारियों के साथ अब तक की तक मेला डयूट्यिं और ड्यूटी के दौरान सामने आ रही समस्याओं के संबंध में फीड बेक लिया। मेला कंट्रोल भवन में आयोजित बैठक में एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मेला ड्यूटी के दौरान प्रत्येक अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझे। किसी अन्य पर डिपेंड न रहे। कावड़ियों के लिए पूर्व निर्धारित किए गए मार्गो से हटकर कुछ कांवडिए दूसरे मार्ग पर जा रहे है। जिस पर उन्होंने आपत्ति व्यक्त की है। कहा कि दिन प्रतिदिन शिवभक्तों की भीड़ बढ़ रही है। लगातार पुलिस को नई-नई चुनौतियां मिलेंगी। पुलिस सतर्क रहेगी तो बाद में परेशानियां कम आएंगी। जिन्हें सभी को आपसी समन्वय से निभाना है। अभी भी किसी जोनल सेक्टर में किसी भी प्रकार के संसाधन या कर्मचारियों की कमी है तो वह समय रहते मांग ले, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों का सदुपयोग कर सकें। कहा कि मेले के दौरान सभी अधिकारियों को पिन प्वाइंट चेक करना है कि समस्या क्यों हो रही है और उसका समाधान निकालना है। किसी दूसरे के भरोसे पर न रहते हुए कार्य किया जाए, तभी कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में सफलता प्राप्त होगी। आगामी दिनों में डाक कांवड़ प्रारंभ हो जाएगा। पुलिस प्रशासन के पास समय कम है। सभी को अपने-अपने विवेक का प्रयोग कर टीम भावना के रूप में अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी है।

Select Language

Advertisement