Report by : CWN Desk
Published at :
8611 छात्राओं को मिलेगी साइकिल, 2.45 करोड़ की मंजूरी

कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बालिका प्रोत्साहन योजना
(रक्षिता नागर)

काशीपुर। सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी है। बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली 8611 छात्राओं को साइकिल मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने उधमसिंग नगर जिले के लिए दो करोड़ 45 लाख 41 हजार 350 रुपये की मंजूरी दे दी है। जिले में 6425 सरकारी व 2186 अशासकीय विद्यालयों की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।  प्रत्येक छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए 2850 रुपये की राशि दी जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से अभी तय नहीं किया गया है कि राशि बालिकाओं के सीधे खाते में भेजी जाएगी या उन्हें नकद दी जाएगी।

8611 छात्राओं को मिलेगी साइकिल, 2.45 करोड़ की मंजूरी


मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि जिले की 8611 छात्राएं बालिका प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होंगी। निदेशालय से बजट प्राप्त होते ही विभिन्न ब्लॉकों को राशि आवंटित कर दी जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›