Report by : CWN Desk
Published at :
22 जनवरी को होगी वन रक्षकों की भर्ती

13 जिलों में 894 पदों के लिए कराई जाएगी परीक्षा
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) वन रक्षक परीक्षा 2022 को 22 जनवरी को कराएगा। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा राज्य भर के 13 जिला केंद्रों पर होनी है। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी।
यूकेपीएससी की ओर से वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन रक्षक भर्ती 2022 अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है।
उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवारों के लिए लेवल-3 के तहत निर्धारित वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक है। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन का दौर आदि शामिल होंगे।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।

• वन रक्षक परीक्षा -2022 के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

• अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

• यूकेपीएससी वन रक्षक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

• डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›