Report by : CWN Desk
Published at :
दाल के साथ नहीं पकाया भात तो पति हुआ आग बबूला, पत्नी की पीटकर हत्या

ओडिशा के संबलपुर जिले में एक व्यक्ति ने चावल नहीं पकाने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जमनकीरा थाना क्षेत्र के नुआढ़ी गांव की है।
पुलिस के हवाले से कहा गया है कि आरोपी 40 वर्षीय सनातन धरुआ पत्नी पुष्पा और एक बेटी और एक बेटा के साथ रहता था। बेटी कुचिंडा में घरेलू सहायिका है। सनातन रात को घर लौटा तो पुष्पा ने केवल दाल ही पकाई थी। चावल नहीं बनाने पर पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी को पीट दिया और उसकी मौत हो गई।जामंकीरा थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रेमजीत दास ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›