Connect with us

मौसम

देहरादून और नैनीताल समेत 7 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिछले दिनों भी बारिश का दौर रहा जारी, भूस्खलन और अतिव्रष्टि से जानमाल का काफी नुकसान
हल्द्वानी। उत्तराखंड में वर्षा का क्रम बना हुआ है। पिछले दो दिन से ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर तीव्र बौछारें पड़ रही हैं। भारी वर्षा के कारण नदी-नालों में उफान है और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आज देहरादून समेत सात जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर तथा पिथौड़ागढ़ जनपदों में भारी वर्षा के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं।
रविवार को दून में सुबह से ही कई क्षेत्रों में रिमझिम वर्षा होती रही। इसके बाद शहरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूप भी खिली। दिनभर धूप व बादलों की आंख-मिचौनी के बीच तीव्र बौछारों के कई दौर हुए।
सहस्रधारा, मालदेवता, पुरकल, गुनियाल गांव, मोहकमपुर आदि क्षेत्रों में भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 10 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा। अगले दो दिन तक प्रदेश में कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

Select Language

Advertisement