Connect with us

नैनीताल

रेड अलर्ट के चलते कल दिनांक 13 सितम्बर को स्कूलों में छुट्टी का आदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के अनुसार 13.09.2024 को जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र बारिश की सम्भावना व्यक्त की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सिंधी चौराहे की मिठाई दुकानों में गंदगी का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेज की मेस में भी कीड़े वाली दाल का वीडियो वायरल

वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह चल रहा है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 13.09.2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाषा संस्थान ने वर्ष 2023 के साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की, इनको मिलेगा पुरस्कार

आदेश संलग्न

Select Language

Advertisement