Report by : CWN Desk
Published at :
पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चार नवंबर को देहरादून में लगेगा दरबार

कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम समेत कई मंत्री
देहरादून। पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब उत्तराखंड में जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। चार नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार देहरादून में लगेगा। आयोजकों ने शाम चार से रात्रि 11 बजे तक प्रवचन का समय निर्धारित किया है।
गुरुवार को प्रेस क्लब में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के आयोजक दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चार नवंबर को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दो दिन पूर्व शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो नवंबर को बलिदानी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में कलश यात्रा निकाली जाएगी। तीन नवंबर को महाराणा प्रताप स्टेडियम में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य कैबिनेट मंत्री हिस्सा लेंगे। इस मौके पर निवृत्ति यादव, अमित त्यागी, मनीष चावला, सुभाष जोशी, उदय शंकर, सरवन त्यागी, जितेंद्र, नवीन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›