Report by : CWN Desk
Published at :
राजधानी आने से पहले एक बार जरूर देख लें वाहनों का रूट प्लान, नहीं होंगे परेशान

आज से विधानसभा सत्र शुरू, धरना-प्रदर्शन की आशंका पर पुलिस ने की नाकेबंदी

देहरादून। सोमवार से विधानसभा सत्र शुरू होगा। प्रदर्शन को देखते हुए प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास, डिफेंस कालोनी और विधानसभा तिराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस ने डायवर्जन प्वाइंट भी बनाए हैं।
यह रहेगी व्यवस्था
• सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जाएगा।
• देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी व चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी व फव्वारा चौक से छह नंबर पुलिया की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
• धर्मपुर चौक से आइएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से भेजा जाएगा।
• मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड-लाडपुर- सहस्रधारा क्रासिंग-आइटी पार्क होते हुए भेजे जाएंगे।
• मोहकमपुर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी बाईपास चौकी होते हुए धर्मपुर व ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।
जुलूस को लेकर यह रहेगी व्यवस्था
• प्रत्येक जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।
• जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।
• यातायात का दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसों को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजा जाएगा।
• आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है तथा डायवर्ट किए गए यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›