Report by : CWN Desk
Published at :
विधायक हॉस्टल के पास फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग की मौत, हंगामा

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी किशोरी, फंदे से लटकी मिला था शव

देहरादून। पॉश एरिया व विधायक होस्टल के निकट किशोरी की ओर से आत्महत्या के मामले में पुलिस ने फ्लैट मालिक अभिषेक लूथरा उर्फ राजा और ड्राइवर राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सख्ती दिखाते हुए अब मामले की जांच तेज हो गई है।
फ्लैट मालिक अभिषेक लूथरा उर्फ राजा निवासी फ्लैट नंबर एक रेसकोर्स रोड देहरादून का रहने वाला है और ड्राइवर राजीव कुमार निवासी कण्डोली लेन नंबर 4 राजीव नगर पुल के पास, रायपुर का रहने वाला है।
फ्लैट मालिक और ड्राइवर दोनों पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट और बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।
दूसरी ओर इस मामले में शुक्रवार को काफी देर तक हंगामा चलता रहा। काफी देर तक स्वजनों ने शव को नहीं उठाने दिया। मामले की रिपोर्ट तैयार कर रहे एक एलआइयू कर्मी के साथ भी कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। पुलिस हमलावरों की जांच कर रही है। उनके खिलाफ भी मुकदमा किया जा सकता है।
गुरुवार को रेसकोर्स में एक कारोबारी के फ्लैट में काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत के मामले को लेकर स्वजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया था।
किशोरी करीब चार माह से फ्लैट में साफ-सफाई का काम कर रही थी। गुरुवार सुबह उसका शव शौचालय में फंदे पर लटका मिला। कारोबारी, उनकी शिक्षका पत्नी व एक अन्य परिचित शव को फंदे से उतारकर कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›