Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी में बरात आने से पहले दुल्हन लापता, फोन भी स्विच ऑफ

रुद्रप्रयाग से आनी थी बरात, जीजा ने दर्ज कराया मुकदमा

पौड़ी। कोतवाली पाैड़ी क्षेत्र के एक गांव में डोली उठने से पहले ही दुल्हन लापता हो गई है। शादी समारोह जीजा के गांव में हो रहा था। लेकिन मेंहदी होने के बाद दुल्हन मंगलवार तड़के सुबह घर से लापता हो गई। पुलिस जीजा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश में जुट गई है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।
कोतवाली पौड़ी पुलिस को एक ग्रामीण ने एक तहरीर दी है। तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि उसकी साली की शादी समारोह मेरे घर में आयोजित हो रहा था। बीते सोमवार रात साली की मेंहदी हुई। सभी परिजन गांव में पहुंच चुके हैं। मंगलवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि दुल्हन अपने कमरें में नहीं है। आसपास खोजा, तो वह कहीं नहीं मिली। फोन भी स्वीच ऑफ आया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को न्यूतेर के बाद बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी। एसएसआई पौड़ी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर जीजा की शिकायत मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस टीम गठित कर एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि दुल्हन मूल रुप से कोट ब्लाक की रहने वाली हैं। जिसकी शादी रुद्रप्रयाग जिले के युवा से तय हुई थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›