Connect with us

नई दिल्ली

विधायक कैड़ा ने झड़गाव तल्ला नदी पर बन रहे पुल का किया लोकार्पण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली। भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा ने ओखलकांडा विकासखंड के झड़गांव तल्ला में बन रहे पुल का लोकापर्ण किया।
इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने बताया कि क्षेत्र के कई गांव को जोड़ने वाले पुल की मांग कई समय से लोग करते आ रहे थे। इसके निर्माण के लिए उन्होंने 9 लाख स्वीकृत करा कर आज इस पुल का लोकापर्ण कर दिया है । वही इस पुल से सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान बीडीसी नंदन बिष्ट, पदम सिंह बिष्ट, भुवन सिंह, हिम्मत सिंह, मोहन सिंह, खीमानंद जोशी, रमेश जोशी, दान सिंह, महेंद्र बिष्ट, टीकम सिंह ,उत्तम बिष्ट, गोपाल बिष्ट, हेमा जोशी, खड़क सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इसरो आज लॉन्च करेगा नया रॉकेट एसएसएलवी D3, पर्यावरण और आपदा की मिलेगी सटीक जानकारी


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement