Report by : CWN Desk
Published at :
धारी विकास खंड के छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग
धानाचूली। नैनीताल जनपद के धारी विकास खंड में राजीव गांधी नवोदय प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कालेज धानाचूली में होगी। जिसकी जानकारी देते खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट ने बताया प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए है। वही प्रवेश परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने इस परीक्षा को देने वाले सभी बच्चें समय से पहुँचने की अपील की है।