Paras Bisht

दमुवाढूंगा निवासी के रूप में मृतक की पहचान हुई
हल्द्वानी।
बरसाती नहर तिकोनिया वर्कशॉप लाइन के पास नहर में दमुवाढूंगा के रहने वाले व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी और राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान विवेक कुमार निवासी दमुवाढूंगा के रूप में हुई।