Connect with us

हरिद्वार

हरकी पैड़ी पर इसलिए जलाए 3 करोड 25 लाख दीपक, देखिए…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नेपाल की पहुंची 300 महिलाओं ने मां गंगा का किया पूजन

हरिद्वार। विश्व विख्यात कथा वाचक विजय कौशल जी महाराज के सुपात्र शिष्य सुप्रसिद्व कथा वाचक पवन नन्दन शास्त्री व कथा वाचक विष्णु प्रसाद के सानिध्य में गुरुवार शाम गंगा आरती के पश्चात नेपाल से आई 300 महिला श्रद्वालु दीपक में बतियाँ जलाई।

कथा वाचक पवन नन्दन शास्त्री ने बताया कि महिलाएं रजो निवृति(मासिक धर्म) के दौरान होने वाले दोष निवारण के लिए गंगा तट पर सवा लाख तेल की बतियाँ जलाई। उन्होंने बताया कि वामन पुराण के रेवा खण्ड में इसका वर्णन दिया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा घाट पर अपने हाथ से बनाई हुई सवा लाख बतियाँ जलाने से रजो निवृति दोष का निवारण होता है। इसी मान्यता के अनुसार नेपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने हाथ से रुई की बतियाँ बनाकर लाई। सामूहिक रूप से हरकी पैड़ी पर इन्हें जलाया गया। प्रत्येक महिला सवा लाख बतियाँ जलाई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 2012 में भी नेपाल की 200 महिलाओं द्वारा बतियाँ जलाई गई थी। पर्यावरण व स्वस्च्छ्ता का ध्यान रखते हुए इस बार बांस से बने दीपक में बतियाँ जलाई।

Select Language

Advertisement