Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार। लोगों को चलती गाड़ी से सड़क पर कूड़ा फेंकते तो आप लोगों ने बहुत बार देखा होगा। लेकिन हरिद्वार के नरेश गिरी लोगों के लिए मिसाल हैं। नरेश गिरी सड़कों पर फेंका कूड़ा उठाते हैं।
अपनी कार में भरकर डस्टबिन में डालते हैं। नरेश गिरी पिछले कई सालों से कूड़ा उठा रहे हैं। रोजाना कार लेकर घर से निकलते हैं। जहां कूड़े का ढेर दिखे वहीं कार रोककर कूड़ा उसमें रखे डिब्बों में भर लेते हैं। नजदीकी डस्टबिन में उसे खाली कर देते हैं। हरिद्वार को साफ सुथरा बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनकी इस मुहिम की हर कोई सराहना करता है।