Connect with us

उत्तराखण्ड

तीन डॉक्टरों को बीरोंखाल बाजार में नशे में धुत होकर मस्ती करना पड़ा महंगा, निलंबित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रदेश में आजकल डॉक्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से पीपीपी मोड पर संचालित है।

उत्तरकाशी के बीरोंखाल में स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र के तीन चिकित्सकों के नशे में धुत होकर बीरोंखाल बाजार में मस्ती करने की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर दिया ।
शनिवार को बीरोंखाल के मंदिर में काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम व भंडारा चल रहा था। वहां पर यह तीनों डॉक्टर नशे की हालत में धुत होकर मस्ती कर रहे थे। उनकी हालत ऐसी थी कि वे ठीक ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लागू हुई समान नागरिक संहिता, देश में पहला राज्य बना

चिकित्सकों को इस प्रकार नशे में देखकर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक को बुलाकर उन्हें चिकित्सकों को सौंप दिया।
इस तरह की घटना के लिए तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटर वाहन अधिनियम व श्रम कानूनों में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल आज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement