Connect with us

उत्तर प्रदेश

बरात की बस में लगी आग, कइयों की मौत की सूचना, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बस में सवार थे 50 लोग, कई झुलसे, हाईटेंशन लाइन से बस में करेंट उतरा
गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस में आग लगने से दर्जनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। कई लोगों के मौत की भी सूचना है। हालांकि, 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे की वजह हाईटेंशन लाइन से बस में करेंट उतरना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, घटना गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र की है। यहां बारातियों से भरी एक बस कोपागंज से घोसी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 50 लोग सवार थे। हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
घटना की सूचना पर जिले के डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं रेस्क्यू टीम स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने घटना को संज्ञान में लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा प्रकरण : सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) का कार्य जिला शासकीय अधिवक्ता को सौंपा

Select Language

Advertisement