Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दूल्हे के मेहंदी कार्यक्रम में जीजा पर चाकू से हमला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पड़ोसी से हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
हल्द्वानी। दूल्हे के मेहंदी कार्यक्रम के दौरान उसके पड़ोसी से ही विवाद हो गया। दूल्हे के जीजा पर जानलेवा हमला करने और एक मेहमान को घायल करने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी आशीष ने पुलिस को बताया, शुक्रवार को उनके साले दिवेश की शादी का मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच साले के पड़ोसी अजय ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी व बाइक को गिराने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है अजय ने कार से खुखरी निकाली और उस पर जानलेवा हमला कर चोटिल कर दिया। बीच बचाव को आए एक अन्य मेहमान के कंधे में खुखरी लगने से चार टांके भी आए। पुलिस ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement