Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी में घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना के तीन घंटे बाद घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच बच्ची का आधा खाया हुआ शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर अकेले ही खेल रही थी। उसके तीन अन्य भाई बहन घर के अंदर थे। बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी।
शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रखे थे। मां ने आसपास ढूंढ खोज की तो पूनम का कहीं पता नहीं चल पाया। आसपास के अन्य लोगों ने भी ढूंढ खोज शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले।
शाम छह के लगभग पूनम का शव घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच पड़ा हुआ मिला। गांव के विक्रम सिंह घणाता ने बताया कि पूनम गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। उसके पिता विदेशी होटल में नौकरी करते हैं। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि बच्ची को निवाला बनाने की सूचना मिलने पर विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे  भी लगाए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement