Report by : CWN Desk
Published at :
चांफ़ी गांव की नदी के पार खेत में फंसे एक व्यक्ति को सकुशल रैस्क्यू किया, देखे वीडियो

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के चांफ़ी गांव की नदी के पार खेत में फंसे एक व्यक्ति को एन.डी.आर.एफ, एस.डी.आर.एफ.और दमकल विभाग की टीम ने खेत से सकुशल रैस्क्यू किया। नदी के पार खेत से तार लगाकर कराया गया रैस्क्यू।

रैस्क्यू करने वाली टीम में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल विभाग शामिल थे

नैनीताल जिले में भीमताल के समीप के चांफ़ी गांव में एक व्यक्ति नदी के पार खेत मे फंस गया। युवक के फंसने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.और दमकल विभाग की टीम को तत्काल घटनास्थल पहुंचने की सूचना दी। नैनीताल और आस पास के क्षेत्रों में लगातार दो दिनों से बरसात हो रही है। बरसाती पानी से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नैनीताल जिले के ग्राम पांडे छौड़, चांफी भीमताल में 48 वर्षीय किशोरी लाल नाम के व्यक्ति के नदी पार खेत मे फंसने की सूचना आई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँची तीनों टीमों ने समन्वय बैठाकर तार के माध्यम से युवक पहुंचे और फिर उसे रिवर क्रॉसिंग विधि से वापस इस छोर पर सुरक्षित ले आए। व्यक्ति ने टीम को बताया कि वह सवेरे खेत में काम करने गया था। उस समय नदी में पानी नहीं था, लेकिन कुछ देर बाद नदी में बहुत अधिक पानी आ गया। खेत के दोनों तरफ नदी में जल का अत्यधिक बहाव था। उसने नदी को पार करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नही हो पाया। स्थानीय लोगों ने उन्हें देखकर इसकी जानकारी उनके परिजनों और पुलिस को दी, जिसके बाद रैस्क्यू शुरू हुआ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›