Report by : CWN Desk
Published at :
विधानसभा उप निर्वाचन एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती

सौपे गयें दायित्वों का ससमय संपादन करने के निर्देश

बागेश्वर- बागेश्वर (अ0जा0) विधानसभा उप निर्वाचन एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल संचालन एवं संपादन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने सभी नोडल अधिकारियों को सौपे गयें दायित्वों का ससमय संपादन करने के निर्देश दिए।

विधानसभा उप निर्वाचन एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्वाचन का नोडल अधिकारी बनाते हुए संपूर्ण निर्वाचन व्यवस्थाओं का नियमित पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के साथ ही मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति तथा कार्मिकों का डाटाबेस, माइक्रोआब्जर्वर, जोनल व सैक्टर मजिस्टे्रट की नियुक्ति करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी मतदान, मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी होंगे। प्राचार्य पॉलीटैक्निक गरूड नोडल अधिकारी र्इवीएम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नोडल अधिकारी परिवहन एवं जीपीएस टै्रकिंग, जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्वाचन लेखन सामाग्री, प्रपत्र मुद्रण, लिफापा पैकिंग आदि व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारी होंगे वहीं परियोजना निदेशक डीआरडीए आदर्श आचार संहिता, वरिष्ठ कोषाधिकारी निर्वाचन व्यय, उपजिलाधिकारी गरूड़ सामान्य मतपत्र/डाक मतपत्र व्यवस्था, सूचना अधिकारी एमसीएमसी, मुख्य विकास अधिकारी स्वीप, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हैल्प लाइन एवं शिकायत प्रकोष्ठ तथा सूचना टैक्नोलॉजी, उद्यान अधिकारी कंट्रोल रूम व्यवस्था तथा निर्वाचन संबंधी दैनिक सूचनाओं का प्रेषण, अर्थ एवं संख्याधिकारी डाटा मैनेजमेंट एवं कम्युनिकेशन प्लांन तथा अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग टैंड, फर्नीचर व वैरीकेटिंग व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारी होंगे।

इसी तरह अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नोडल अधिकारी प्रेक्षक, खान-पाान व्यवस्था एवं र्इधन के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, विद्युत व्यस्था अधिशासी अभियंता विद्युत, संचार के लिए जेटीओ बीएसएनएल, पेयजल व्यवस्था अधिशासी अभियंता जल संस्थान, प्रर्वतन नोडल आबकारी अधिकारी, वैबकास्टिंग मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दिव्यांग मतदाताओं की व्यवस्था के लिए समाज कल्याण अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन संबंधी कार्यो को नियत कलैंडर के अनुसार समय से संपादित करना सुनिश्चित करेंगे तथा कार्यवाही से निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि आरओ अपने बूथों को स्वंय निरीक्षण करते हुए पानी, विद्युत, रैंप आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मोनिका, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अधि0अभि0 जल संस्थान सीएस देवडी, ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, पेयजल निगम वीके रवि, विद्युत मोहम्मद अफजाल, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी गीतांजलि बंगारी, जिला उद्यान अधिकरी आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›