Report by : CWN Desk
Published at :
Updated at :
काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 हजार के ईनामी गैंगस्टर दिलशाद उर्फ दिल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसएसपी उधम सिंह नगर डाॅ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में इनामी बदमाशों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत कोतवाल काशीपुर संजय रतूड़ी द्वारा टीम गठित की गई थी। जिसमें एसआई मनोज जोशी एवं कांस्टेबल कुलदीप सिंह द्वारा काशीपुर के एफआईआर नंबर 387/2019 धारा गैंगस्टर अधिनियम के वांटेड इनामी अभियुक्त दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र रसीद निवासी नयागांव, थाना कांठ, जिला मुरादाबाद को गंगनहर, रुड़की, हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
एसपी अभय सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त पर 15000 का ईनाम घोषित गया था। कोतवाली काशीपुर द्वारा अभी तक इनामी करीब 2 लाख रुपये के घोषित कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है