Connect with us

नई दिल्ली

आठ साल से फरार इनामी दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ब्रह्मपुरी मेरठ में नाम बदलकर बतौर जिम ट्रेनर कर रहा था काम

हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने वर्ष 2014 में शीतल पेय में धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर मुज्जफरनगर निवासी नाबालिक युवती से दुष्कर्म के फरार आरोपी को दबोचा है। आठ वर्षों से फरार आरोपी पर 5000 का इनाम था। अभियुक्त आशीष कुमार अग्रवाल पुत्र प्रदीप कुमार अग्रवाल निवासी सहदेवपुर पथरी को पुलिस ने मेरठ से दबोचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में वैशाखी पर्व स्नान, देखकर आएं वाहनों का रूट हरिद्वार

थाना कनखल में दर्ज मुकदमे में आरोपी जमानत मिलते ही फरार हो गया था। लंबे समय से अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस टीम को कड़ी मेहनत के पश्चात आखिरकार जानकारी मिली की अभियुक्त मेरठ उ0प्र0 के मौहल्ला ब्रहमपुरी में रूद्र देव पुत्र गोविन्द सिहं के फर्जी नाम से  बतौर जिम ट्रेनर काम कर रहा था।

Select Language

Advertisement