Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर में खनन का वाहन पकड़ने पर सिपाही और दरोगा में कोतवाली में झगड़ा

रामनगर। रामनगर कोतवाली में बुधवार को दरोगा और सिपाही के बीच जमकर कहासुनी हुई। एसएसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
रोजाना की तरह बुधवार को कोतवाली में एक दरोगा की ड्यूटी लगाई गई थी। लंबे समय से तैनात सिपाही भी कोतवाली पहुंचा और दरोगा से कुछ बात की। इस पर दरोगा का पारा चढ़ गया। दोनों में कहासुनी के बाद तू-तू मैं-मैं हो गई। इससे कोतवाली में तैनात अन्य कर्मी उठकर बाहर आ गए।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस के सभी कर्मी मिलकर काम करते हैं। कभी कभार कार्य सही से नहीं होने पर नाराजगी के मामले सामने आते हैं। दरोगा ने भी सिपाही से किसी काम को कहा था, लेकिन सिपाही के मना करने पर उसने हल्की फटकार लगाई। वहीं एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि कोतवाली में सिपाही व दरोगा के बीच हुए विवाद की जांच कराई जाएगी। जिसकी भी गलती होगी, नियमानुसार उस पर कार्रवाई होगी।
सूत्रों के अनुसार रामनगर में खुलेआम खनन व अन्य वाहनों की एंट्री चल रही है। सिपाही ऐसे एक वाहन को कोतवाली लेकर आया था। लेकिन वाहन नियम के अनुसार चलने पर दरोगा ने काईवाई नहीं की। इसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›