Connect with us

नई दिल्ली

शहर के मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर छापेमारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रिया मॉल में मिली अनियमितता, बंद कराया गया स्पा सेंटर

काशीपुर। शहर में स्पा सेंटरों में चल रही असामाजिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम द्वारा यहाँ छापेमारी की गई।

जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य द्वारा काशीपुर क्षेत्र में कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी के साथ संयुक्त रूप से होटल, स्पा व ब्यूटी पार्लरो, मॉल में छापेमारी कर उनकी सघन चेकिंग की गई। इस दौरान टीम को प्रिया मॉल में संचालित हो रहे ग्रीन वैली स्पा सेंटर में अनियमितता मिली। जिस पर स्पा सेंटर को तत्काल बन्द करवाया गया। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम ने प्रिया मॉल व एस.आर.एस मॉल में संचालित किए जा रहे कैफे और मसाज पार्लरों, होटल के संचालकों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement