Report by : CWN Desk
Published at :
छात्रों ने आईआईएम में आयोजित वर्कशॉप में सीखे व्यापारिक कुशलता के टिप्स

काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के बीबीए एवं बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों ने आई आई एम में आयोजित वर्कशॉप में भाग लिया।
संस्थान के यू जी विभाग की प्राचार्य डॉ निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज रावत के नेतृत्व में गए छात्र छात्राओं के दल द्वारा वेंचर नामा बिजनेस मॉड्यूल प्लान बी टॉपिक के अंतर्गत व्यापार के गुणों को सीखा साथ ही भविष्य में खुद को किस प्रकार आत्म निर्भर बनाया जा सकता है इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करी । नेशनल स्टार्टअप डे पर आयोजित उक्त वर्कशॉप से लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं।
प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ दीपिका गुडिया आत्रेय एवं एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ नीरज आत्रेय विद्यार्थियों को इस प्रकार की वर्कशॉप में प्रतिभाग करने हेतु हमेशा प्रेरित करते रहते हैं और उनका लगातार प्रयास रहता है कि ऐसी वर्कशॉप संस्थान में भी आयोजित होती रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›