Report by : कालू वर्मा
Published at :
शव बरामद, पुलिस में मचा हड़कंप, एसएसपी मौके पर
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से 70 लाख की फिरौती के लिए पैथोलॉजी लैब संचालक कार्तिक (22 साल) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। कार्तिक बहादराबाद का रहने वाला था। दादूपुर रानीपुर के एक मकान से उसका शव मिला है। वह कल से लापता था। गला दबाकर हत्या की गई है। कार्तिक कल से गायब था और परिजनों ने आज गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आज ही 70 लाख की फिरौती के लिए परिजनों को फोन आया। दादूपुर में गेस्ट हाउस में देर रात उसका शव मिला है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। एसएसपी अजय सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।