Report by : Paras Bisht
Published at :
विदेश में तैनात फौजी की पत्नी की हल्द्वानी में संदिग्ध हालत में मौत

खटीमा। चकरपुर वनखंडी मंदिर के पीछे गुरुवार सुबह बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र आयुष चंद की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने चकरपुर के वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में एक शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंचे एएसपी वीर सिंह को लाश के पास एक स्कूटी, दो मोबाइल और एक पांच लीटर की जरीकेन में कुछ पेट्रोल बरामद हुआ। शव की शिनाख्त हनुमानगढ़ी चकरपुर निवासी आयुष चंद (21) पुत्र सुरेश चंद के रूप में हुई। पिता सुरेश चंद ने बताया कि उनका बेटा आयुष बुधवार रात बुखार की दवाई लेने की बात कहकर खटीमा गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। गुरुवार सुबह उन्हें स्थानीय लोगों से शव मिलने की सूचना मिली।
मृतक छात्र के पिता थर्ड असम राइफल्स मणिपुर में तैनात हैं। चंद परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ के झाझरदेवल थारीगाड़ के रहने वाले हैं, जो वर्ष 2017 में चकरपुर के कूटरी में आकर बस गए थे। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें आयुष जरीकेन में पेट्रोल लेता और स्कूटी से घूमता दिखाई दिया है। एएसपी वीर सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›