Report by : CWN Desk
Published at :
चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, एक घायल


देहरादून। चकराता मार्ग पर जजरेड़ के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
गहराई में गिरी गाड़ी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था, फिर भी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल मयंक चौहान (22), पुत्र चमन चौहान, निवासी मटियावा, तहसील चकराता को सुरक्षित बाहर निकाला। मयंक ने बताया कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे।
इसके बाद सर्चिंग के दौरान टीम ने तीन शव बरामद किए, जिनकी पहचान मुकेश राणा (21), पुत्र टीकम सिंह राणा, निवासी कोटी कनासर, थाना कसी; प्रियांशु चौहान (22), पुत्र जयप्रकाश चौहान, निवासी जगतपुर खादर तिलवाड़ी, सहसपुर, देहरादून (अध्ययनरत – देवभूमि यूनिवर्सिटी); तथा दीपक सती (25), पुत्र कुलानंद सती, निवासी भाऊवाला के रूप में हुई।
एसडीआरएफ व पुलिस द्वारा शवों को गहरी खाई से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक व्याप्त है, जबकि घायल मयंक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›