Connect with us

देहरादून

देहरादून: 1300 युवाओं से रोजगार व प्रशिक्षण के नाम पर ठगी, बिहार की संस्था सिडको पर केस दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के करीब 1300 युवाओं से रोजगार और प्रशिक्षण देने के नाम पर ठगी करने के आरोप में बिहार की एक पंजीकृत संस्था “लघु उद्योग विकास परिषद (सिडको)” के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज हुआ है। रिपोर्ट बाईपास चौकी प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह पुंडीर की ओर से दर्ज कराई गई, जिन्होंने इस मामले की प्रारंभिक जांच भी की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि सिडको को 21 अप्रैल 2023 को बिहार के पटना में भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था। संस्था ने देहरादून के अजबपुर में एक कार्यालय खोलकर युवाओं से ₹6100 प्रति व्यक्ति की दर से सदस्यता और प्रशिक्षण शुल्क के रूप में राशि वसूली। संस्था का दावा था कि यह रकम सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और प्रशिक्षण कार्यों के लिए ली जा रही है। लेकिन जांच में संस्था की कार्यप्रणाली और बैंक खातों में वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  आपने भी नहीं किया सेल्फ असेसमेंट और हाउस टैक्स जमा तो लग सकता है 4 गुना जुर्माना

ये बनाए गए आरोपी
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार के अनुसार, इस मामले में सिडको के अध्यक्ष सुगंध कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सचिव अभय कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। पूछताछ में संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह ठाकुर और कैशियर अशिका गुप्ता से जानकारी ली गई, लेकिन वे प्रशिक्षण की प्रकृति और रोजगार की गारंटी को स्पष्ट नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें 👉  बुआ ने 16 साल के भतीजे से बनाए यौन संबंध, गर्भवती होने पर खुलासा, महिला को 20 साल की सजा

संस्था के अध्यक्ष को नोटिस भेजा गया, लेकिन वे अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे। पुलिस अब तक 1300 से अधिक ठगी पीड़ितों के बयान दर्ज कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement