Report by : CWN Desk
Published at :
बनबसा: शारदा नहर में डूब रहे बेटे को बचाने कूदा पिता, दोनों का देर शाम तक सुराग नहीं

देहरादून के माजरी ग्रांट में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रवीण नामक व्यक्ति का दो साल का बेटा सक्षम खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बहकर करीब 300 मीटर दूर एक खेत में पहुंच गया। खेत में सिंचाई कर रहे किसानों ने बच्चे को नहर में बहते देखा और तुरंत उसे बाहर निकालकर हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खेलते-खेलते नहर में गिरा सक्षम

घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब सक्षम घर के पास खेल रहा था और उसकी मां कपड़े धोने में व्यस्त थी। खेलते हुए वह अचानक नहर में जा गिरा और पानी के तेज बहाव में बह गया। करीब 300 मीटर दूर खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों ने बच्चे को देखा और तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घर में मचा कोहराम, आसपास के लोग पहुंचे

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी घर पहुंच गए और परिवार को सांत्वना देने लगे।

सहारनपुर का मूल निवासी है परिवार

माजरी ग्रांट के ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि सक्षम के पिता प्रवीण मूल रूप से सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और माजरी ग्रांट में रहकर वाहन चालक का काम करते हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने पर लालतप्पड़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›