Report by : CWN Desk
Published at :
घास काटते समय पत्थर की चपेट में आई महिला सरपंच, दर्दनाक मौत

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ली पोखरी स्थित चकसैदुला गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने परिवार सहित पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। गांव की 25 वर्षीय महिला सरपंच चंपा देवी पत्नी दिनेश पोखरिया घास काटने गई थीं। उनके साथ अन्य महिलाएं भी पास में ही काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर टूटकर नीचे आ गिरा और चंपा उसकी चपेट में आ गईं। पत्थर की मार से वह संतुलन खो बैठीं और सीधे नदी में जा गिरीं।

ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही खनस्यूं पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसआई नरेश कुमार ने बताया कि महिला का मौके पर ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चंपा देवी के दो छोटे बेटे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। गांव में भी मातम का माहौल है। लोगों का कहना है कि युवा उम्र में ही इस तरह का अंत बेहद दुखद है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›