Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड: नैनीताल में नाबालिग बलात्कार पीड़िता के समर्थन में उतरी युवती को मिली बलात्कार की धमकी

नैनीताल। एक बहादुर बेटी, शैला नेगी, इन दिनों मुश्किल दौर से गुज़र रही हैं। उनका “गुनाह” सिर्फ इतना है कि उन्होंने हाल ही में नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य बलात्कार के विरोध में आवाज़ उठाई थी। शैला नेगी ने उस वक्त कुछ व्यापारियों द्वारा किए गए बर्बर व्यवहार और मारपीट का विरोध किया था।
शैला नेगी ने नैनीताल के शांत और सुंदर वातावरण को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिशों को नाकाम किया था। जिस हिंदू बच्ची के साथ बलात्कार हुआ, उसके लिए इंसाफ की मांग करने वाले कुछ लोग अब उसी समुदाय की एक महिला, शैला नेगी, को बलात्कार की धमकी दे रहे हैं।
यह घटना दर्शाती है कि कैसे कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले लोग धर्म, जाति और संप्रदाय के नाम पर न केवल समाज को बांटते हैं, बल्कि महिलाओं के सम्मान को भी तार-तार करते हैं। हमें यह याद रखना होगा कि मां, बहन और बेटियां किसी भी धर्म या जाति की हों, वे हमारी अपनी ही हैं और उनका सम्मान सर्वोपरि है। शैला नेगी को इस मुश्किल घड़ी में हमारा समर्थन मिलना चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›