Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में रहने वाले एक युवक ने किन्नर से शादी की, पिता और भाई उसे रोकने के लिए पहुंचे तो मारपीट की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में रहने वाले एक युवक ने किन्नर से शादी कर ली। इसके बाद घर से चला गया। पिता और भाई उसे रोकने के लिए पहुंचे तो चौराहे पर मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ।
घटना सिंधी चौराहे पर होलिका चौराहे के पास शनिवार रात की है। असल में यहां पर पिता-पुत्र लड़ रहे थे। लोगों ने पूछा तो युवक ने बताया कि उसने किन्नर से शादी की है। अब वह उसी के साथ जिंदगी गुजारना चाहता है, मगर पिता नहीं चाहते कि वह किन्नर के संग रहे।
पिता उसे घर ले जा रहे हैं। वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है। एक घंटे तक हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची। इसके बाद युवक किन्नर के साथ चला गया, जबकि पिता व भाई घर लौट आए। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि किसी ओर से तहरीर नहीं मिली है। यह मामला उनकी जानकारी में आया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोतीनगर मे निर्माणाधीन 200 बैड के चिकित्सालय व फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता सहित अन्य मामलों पर जिला अधिकारी नाराज हुए, अधिकारियों को सख्त आदेश दिए

Select Language

Advertisement