Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और बेटे मुईद दिल्ली से गिरफ्तार

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और बेटे मुईद को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार का लिया है।
बनभूलपुरा हिंसा में मुख्य आरोपी हैं। अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह जानकारी हल्द्वानी में एडीजे फर्स्ट कोर्ट में अब्दुल मलिक की अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल करने आए वकील शलभ पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि सूत्रों के हवाले से उन्हें जानकारी मिली है की दिल्ली से अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी हो गई है। औऱ उनके द्वारा अन्य कानूनी रास्ते तलाशे जा रहे हैं जिन पर वह आगे कार्रवाई करेंगे। उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 फरवरी को भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने आखिरकार मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है. हिंसा के बाद से ही पुलिस लगातार अब्दुल की तलाश में जुटी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. हल्दवानी में भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने सरकारी अमले पर हमला बोल दिया था और पुलिस स्टेशन में भी आगजनी की थी.

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›