Connect with us

हल्द्वानी

बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक रिमांड के बाद जेल भेजा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अब पुलिस अब्दुल मोईद के रिमांड पर लेगी, 29 फरवरी को मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया था
हल्द्वानी।
बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की रिमांड खत्म हो गई। शनिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से नैनीताल जेल भेज दिया गया। अब पुलिस अब्दुल मोईद के रिमांड पर लेगी।
बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा के बाद से ही अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईद फरार था। पुलिस ने 23 फरवरी को मलिक और 29 फरवरी को मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। नैनीताल जेल में बंद मलिक पुलिस रिमांड पर था। मलिक छह दिन तक पुलिस की रिमांड पर रहा और इस दौरान पुलिस ने हिंसा, फंडिंग, अवैध संपत्ति, फर्जी दस्तावेज समेत कई सवाल किए। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुबूत भी लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विवाहिता के वेतन से पति करता था मौज, वेतन न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

Select Language

Advertisement