Report by : Paras Bisht
Published at :
मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने 24 फरवरी को किया था गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस को बनभूलपुरा दंगे के मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने बनभूलपुरा दंगे के मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने 24 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके बेटे को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 80 से उपद्रवियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन सभी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।