Report by : CWN Desk
Published at :
अभिनेत्री दीया मिर्जा सपरिवार पहुंची परमार्थ निकेतन

स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में मां गंगा की आरती उतारी
ऋषिकेश। भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, निर्माता दीया मिर्जा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंची। यहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में मां गंगा की आरती उतारी। परमार्थ गुरुकुल के ऋषि कुमारों और आचार्यों ने शंख ध्वनि और वेद मंत्रों से दीया मिर्जा का अभिनंदन किया।
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सपरिवार परमार्थ निकेतन गंगा आरती में हिस्सा लिया । अभिनेत्री दीया मिर्जा मां गंगा का सानिध्य पाकर अभिभूत नजर आई।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि फिल्मों में अभिनय के साथ समाज, पर्यावरण, वन्यजीवों और मानवता के लिए कार्य करना अद्भुत है। वास्तव में आज समाज को ऐसे ही पर्यावरण राजदूतों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए जंगल अत्यंत आवश्यक है, जंगल है तो जीवन है, जंगल है तो प्राणवायु ऑक्सीजन है, जंगल है तो जल है और जल है तो जीवन है।
स्वामी चिदानंद ने गंगा की आरती के माध्यम से हरित पर्व मनाने का संकल्प कराया। साथ ही अभिनेत्री दीया मिर्जा को रुद्राक्ष का दिव्य पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›