उत्तराखण्ड
एसआई स्तर के 222 पदों पर भर्ती निकली, ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 फरवरी
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के अंतर्गत एसआई (उपनिरीक्षक) स्तर के 222 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें नागरिक पुलिस-एलआईयू में उपनिरीक्षक, अग्निशमन में द्वितीय अधिकारी और पीएसी-आरबीआई में गुल्म नायक पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए शारीरिक मानक परीक्षा एवं लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) का आयोजन प्रदेश के 13 परीक्षा केद्रों पर किया जाएगा। उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना) के 108 पद, गुल्मनायक पुरुष (पीएसी एवं आईआरबी) के 89 पद और द्वितीय अधिकारी महिला और पुरुष (अग्निशमन) के 24 पदों के लिए अर्हता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। गृह विभाग के अधीन यह सभी पद उपनिरीक्षक स्तर के हैं।
