Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली में प्रसूता की डिलीवरी के बाद माैत, परिजनों का हंगामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली। बीती रात एक प्रसूता की डिलीवरी के कुछ ही देर बाद महिला की माैत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं, नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उसे श्रीनगर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, रविता देवी पत्नी कविराज वाल्मीकि को प्रसव पीड़ा होने पर बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था। सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि भर्ती करने से लेकर प्रसव होने तक कोई डॉक्टर नहीं आया। प्रसव के बाद एक डॉक्टर आए थे, उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement