Report by : CWN Desk
Published at :
राहुल गांधी के बाद वरुण गांधी भी पहुंचे केदारनाथ, हुई मुलाकात

तीन दिवसीय दौरा खत्म कर राहुल गांधी देहरादून रवाना हुए

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केदारनाथ धाम में मत्था टेका। सुबह-सुबह राहुल गांधी केदारनाथ धाम पहुंचे और मत्था टेक कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। बाबा केदार के दरबार में मत्था टेकने के साथ ही सांसद राहुल गांधी का तीन दिवसीय केदारनाथ दौरा आज समाप्त हो गया है।
खास बात ये है कि केदारनाथ धाम में मत्था टेकने से पहले राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई और भाजपा नेता वरुण गांधी से मुलाकात की। दरअसल, भाजपा नेता वरुण गांधी भी इन दिनों केदारनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने उनसे भी मुलाकात की। उनकी मुलाकात हुई।राहुल गांधी अब केदारनाथ से निकल गए हैं। केदारनाथ से देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी रवाना हो गए हैं। तीन दिन के दौरे पर केदारनाथ आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आज वापसी है।  

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›