Connect with us

उत्तराखण्ड

रोडवेज बस में बेटिकट सवारियां पकड़े जाने पर एजीएम वित्त निलंबित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रभारी एजीएम (वित्त) महेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि जिस बस से वे सफर कर रहे थे, उसी में चार सवारियां बेटिकट पकड़ी गईं। इस पर उनकी भूमिका और आचरण को लेकर सवाल उठने लगे।
प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने सोमवार को निलंबन आदेश जारी किए। महेंद्र कुमार को टनकपुर मंडल से हटाकर काठगोदाम मंडलीय कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामला छह सितंबर की सुबह का है, जब काशीपुर से टनकपुर जा रही बस की निगम मुख्यालय की टीम ने चेकिंग की। इस दौरान चार सवारियां बिना टिकट पाई गईं। टीम ने इसका वीडियो भी बनाया।
इसी बस में एजीएम महेंद्र कुमार सफर कर रहे थे। आरोप है कि वे वीडियो बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुमार नियमित रूप से काशीपुर से टनकपुर ड्यूटी के लिए इसी बस से आते-जाते थे। बस में प्रायः एक महिला परिचालक की ही ड्यूटी लगाई जाती थी। बेटिकट सवारियां मिलने के बाद महिला परिचालक की ड्यूटी भी रोक दी गई।
यह भी आरोप है कि जिस बस से एजीएम सफर करते थे, उस पर कुमाऊं प्रवर्तन की चेकिंग कभी नहीं होती थी। महाप्रबंधक प्रशासन सोनिया पंत ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। निलंबन आदेश के बाद निगम कर्मचारियों में चर्चा तेज हो गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement