Connect with us

नई दिल्ली

ऋषभ पंत इलाज के लिए देहरादून से मुम्बई के लिए एयरलिफ्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पंत की एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रसंशक

देहरादून। ऋषभ पंत को आज देहरादून से एयरलिफ्ट कर मुंबई ले लाया गया। यहां कोकिलाबेन अस्पताल में उनका आगे का इलाज होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बयान जारी कर कहा है कि अस्पताल के स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड ऑर्थोस्कोपी हेड डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में पंत का ट्रीटमेंट होगा। डॉ पारदीवाला इससे पहले सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे क्रिकेटर्स का इलाज कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Strike in Garhwal division today, roadways service will be stalled in the entire state from the night of January 31


BCCI ने यह भी बताया है कि पंत के घुटने के लिगामेंट की सर्जरी की जाएगी। पंत की रिकवरी और इसके बाद रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पर बोर्ड की टीम नजर रखेगी। 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल होने के बाद से पंत को पहले रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया गया। इसके बाद से उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था एक्सीडेंट में पंत को सिर, घुटने और टखने में चोट आई थी। उनके घुटने के लिगामेंट टूटने की बात सामने आई थी। ऐसे में अब BCCI की मेडिकल टीम ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें देहरादून से मुंबई एयरलिफ्ट करवाया है।

Select Language

Advertisement