Report by : gulabsingh
Published at :
हल्द्वानी। रेलवे अतिक्रमण को लेकर हल्द्वानी पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल। पुलिस प्रशासन अलर्ट।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 10 लोगों का प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी पहुंचा है। इसमें मुरादाबाद सांसद एसटी हसन, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, सुल्तान बैग, वीरपाल सिंह, अरशद खान सहित 10 नेता हैं। प्रतिनिधि मंडल बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण की जद में आ रहे लोगों से की बातचीत कर अपनी रिपोर्ट सपा के प्रदेश मुख्यालय को सौंपेगा।मालूम हो कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे की 78 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया जाना है।