Report by : कालू वर्मा
Published at :
फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ बनाई रील, पहुंचा हवालात

तमंचा 312 बोर और 2 जिंदा कारतूस बरामद

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्रांतर्गत एक युवक का सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की नुमाइश कर जनता में भय व्याप्त करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा युवक को लंढौरा क्षेत्र से तमंचा 312 बोर व 02 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया।
नाम पता अभियुक्त
समीर पुत्र नूर हसन निवासी गधा रोना कोतवाली मंगलौर
बरामदगी
तमंचा 312 बोर व दो जिंदा कारतूस

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›